Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या समय से पहले ही परिषदीय विद्यालयों में ताला लगा

समय से पहले ही परिषदीय विद्यालयों में ताला लगा

202

समय से पहले ही परिषदीय विद्यालयों में ताला लगा घर की राह पकड़ लेते हैं गुरुजी,जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी……BSA/BEO ।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार पाण्डेय

भेलसर(अयोध्या)। शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व परिषदीय स्कूलों में आजकल समय से पहले ही ताला लटकता नजर आने लगा है और विद्यालयों के अध्यापकों समेत सभी कर्मचारी समय से पहले ही विद्यालय को बंद करके घर की राह पकड़ लेते हैं।मामला संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी ने जांच करवाकर कार्यवाही की बात कही है।ताजा मामला शिक्षा क्षेत्र रूदौली के प्राथमिक विद्यालय सिपाह भट्ट,प्राथमिक विद्यालय जमुनियामऊ व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनियामऊ का प्रकाश में आया हैं जहां मौके की पड़ताल करने पर पाया गया कि इन विद्यालयों में समय से पहले ही ताला बंद हो जाता है।वहीं इस संबंध में जब उपरोक्त विद्यालयों से सम्बंधित ग्रामीणों से बात की गई तो पता चला कि ये लगभग लगभग प्रतिदिन की प्रकिया है ग्रामीणों ने बताया कि इन विद्यालयों को मास्टर लोग समय से पहले ही बंद करके चले जाते हैं।वहीं इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने प्रकरण से अनभिज्ञता जताते हुए जांच की बात कही।वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच करवाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।