स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनें-मुख्यमंत्री

प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान तथा सॉलिड वेस्ट हेतु एक खाद का गढ्ढा बनाया जाए।हर ग्राम में ग्राम सचिवालय स्थापित हो और ग्रामीणों की समस्या का समाधान वहीं से किया जाये।अधिकारीगण अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें।नगर निगम व ग्राम पंचायतों में 75-75 तालाबों का निर्माण कराया जाए तथाअमृत महोत्सव के तहत इन तालाबों को अमृत सरोवर का नाम दिया जाए।मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बनहेतु अन्तर्विभागीय संयुक्त टीम साप्ताहिक कार्यक्रम बनाते हुए ग्राम पंचायतों मेंचौपाल लगाकर समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करे।संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देशउद्यमियों तथा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतुमण्डल एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक अवश्य की जाए।सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं को गोरखपुर-सोनौली मार्ग, नौसढ़-पैडलेगंज, गोरखपुर-वाराणसी आदि मार्गों के निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश।स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाए।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत शिक्षा के प्रति गांव वार जागरूकता उत्पन्न करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। प्रत्येक बच्चा स्कूल अवश्य जाए, उसे यूनिफॉर्म, जूता-मोजा आदि उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों के सौन्दर्यीकरण पर विशेष बल दिया, ताकि विद्यालयों में कुछ नयापन दिखे। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने हेतु स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल को अपनाना होगा, तभी संक्रमित बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद में नगर निगम व ग्राम पंचायतों में 75-75 तालाबों का निर्माण कराया जाए तथा अमृत महोत्सव के तहत इन तालाबों को ‘अमृत सरोवर’ का नाम दिया जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान तथा सॉलिड वेस्ट हेतु एक खाद का गढ्ढा बनाया जाए, जिससे कम्पोस्ट खाद तैयार होगी। हर ग्राम में ग्राम सचिवालय स्थापित हो और ग्रामीणों की समस्या का समाधान वहीं से किया जाये। उन्होंने कहा कि योजनाएं रोजगारपरक हों, किसी भी योजना में अनियमितता की शिकायत नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं गड़बड़ी की शिकायत पायी जाती है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों तथा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु मण्डल एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक अवश्य की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने हेतु यातायात नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है, ताकि आवागमन सुगमता से संचालित होता रहे। उन्होंने गोरखपुर-सोनौली मार्ग, नौसढ़-पैडलेगंज, गोरखपुर-वाराणसी आदि मार्गांे के निर्माण कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button