सरोजनीनगर विधानसभा में सपा हुई औऱ मजबूत

पार्षद बीना रावत एवं मंत्री उपेंद्र तिवारी के भाई समेत कई भाजपाई सपा में हुए शामिल।सरोजनीनगर विधानसभा में सपा हुई औऱ मजबूत।

राकेश यादव

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा के समर्थन में सोमवार को आशियाना स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बिजली पासी वार्ड की भाजपा पार्षद बीना रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय तिवारी ने अपने कई भाजपा कार्यकताओं संग सपा पार्टी में शामिल। इस दौरान सरोजनीनगर विधानसभा  प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को भारी मतों से जीतने का संकल्प लिया। सपा में शामिल पार्षद बीना रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियों सबका साथ सबका विकास के तहत वह भाजपा में शामिल हुई थीं लेकिन इन पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा पार्टी ने केवल अपने कुछ चहेतों का ही विकास किया। जिससे असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुई है। सपा में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पार्षद बीना रावत को साइकिल का स्मृति चिन्ह भेंट कर संकल्प दिलाते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से संतुष्ट होकर सपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। सपा की सत प्रतिशत पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। 

संजय कुमार तिवारी ने 2017 और 2022 में बीजेपी से विधानसभा सरोजनी नगर के प्रबल दावेदार थे। पार्टी में लगातार उपेक्षा से आहत होकर अभिषेक मिश्रा को समर्थन करके जीतने का निर्णय लिया है। पार्षद बीना रावत के अलावा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संजय कुमार तिवारी, सरोजनीनगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम सरन यादव, सुभेन्द्रु सिंह, उर्मिला रावत व संगीता तिवारी सपा में शामिल हुई प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा एवं उनकी पत्नी स्वाति मिश्रा मौजूद थी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सरोजनी नगर विधानसभा मैं विकास कार्यों को करूंगा और आपके बीच में ही रहूंगा विकास के मुद्दों को लेकर सरोजनी नगर की जनता का साथ और सहयोग मिल रहा है और आज बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button