Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति स्वाति ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

स्वाति ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

263


लखनऊ। लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे चर्चित सीट हो गई है। राजधानी लखनऊ सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा का पूरा ज़ोर शौर है यही नहीं प्रधानमंत्री,गृहमंत्री,मुख्यमंत्री,के दौरे होने वाले है यही नहीं मायावती की मीटिंग भी इसी में होने जा रही है।स्वाति मिश्रा भी काफ़ी जोर शोर प्रचार प्रसार में लगी हैं वो जगह जगह महिला उत्थान रोजगार की बात कर रही हैं। सरोजिनी नगर विधानसभा में प्रो0 अभिषेक मिश्रा की पत्नी स्वाति मिश्रा अखिलेश सरकार के 2012 से 2017 के कार्यकाल में सरोजिनी नगर विधानसभा में सबसे अधिक कार्य किए थे उसी को आधार बनाकर मतदाताओं से वोट की अपील करती नजर आ रही हैं,उन्होंने अखिलेश सरकार की उपलब्धियां लखनऊ मेट्रो,अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम,मेदांता,अपोलो, मातृ एवं शिशु अस्पताल,कैंसर अस्पताल,ट्रामा सेंटर,चक गंजरिया, आईटी सिटी, पराग एवं अमूल दूध उत्पादन प्लांट, पुलिस मुख्यालय से किए गए कार्यों को बताती है। स्वाति इस बात को बताना नहीं भुलती हैं कि सपा सरकार के कार्यकाल में डायल 100, 1090 महिला पावर लाइन एंबुलेंस 102, 108 को जनता को स्मरण कराती हैं और बताती हैं कि हमारी सरकार बनने पर इन सुविधाओं को और विस्तार किया जाएगा। आम लोगों के लिए बहुत सारे विस्तार से कार्य किए जाएंगे स्वाति ने डोर टू डोर अभियान के तहत महिला उद्योगों की बात भी करती हैं।

सरोजनी नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा का प्रचार अभियान जोरो पर है। अभिषेक मिश्रा के साथ ही साथ उनकी पत्नी स्वाति मिश्रा भी पार्टी के लिए दिन रात कैंपेन करके वोट मांग रहीं हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने मानसरोवर सेक्टर-ओ व गुड़ौरा में डोर टू डोर अभियान कर वोट मांगे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी स्वाति मिश्रा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से जनसंपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहीं हैं साथ ही साथ पति का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही हैं। प्रसपा युवजन सभा के डॉ0 उत्कर्ष यादव एवं प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी दीपांशु यादव द्वारा आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में स्वाति मिश्रा ने कहा कि पिछली सपा सरकार में सरोजनी नगर विधानसभा में जो विकास कार्य हुए थे,उनकी रफ्तार मौजूदा सरकार में मंद पड़ चुकी है ऐसे में रुके हुए विकास कार्यों को पुनः रफ्तार देने के लिए सपा की सरकार बनानी होगी। इसके लिए एक एक वोट की बहुत कीमत है। उन्होंने गोकुल धाम मंदिर ट्रस्ट और माँ सिहारी देवी विकास समिति के पदाधिकारियों से भी शिष्टाचारिक भेंट की। इसके बाद उन्होंने डोर टू डोर कैम्पेन कर पार्टी के पक्ष में वोट मांगे।जनसभा में अधिवक्ता विश्वजीत मौर्य,इं0अभिषेक यादव,जितेंद्र पाल,दिलीप सिंह कृष्णा,प्रमोद द्विवेदी,आशुतोष दीक्षित,शिव कुमार,शिवम सानिध्य,आदि लोग मौजूद थे।