पिछड़ा वर्ग समाज का हित कांग्रेस के साथ- ताम्रध्वज साहू

पिछड़ा वर्ग समाज का हित कांग्रेस के साथ।सरकार  बनने पर अपने सारे वायदे पूरे करेगी कांग्रेस।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने पिछड़ा वर्ग विभाग की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लिया और कांग्रेस पार्टी द्वारा द्वारा छत्तीसगढ़ क़ृषि और रोजगार मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत करने पर हर्ष जताते हुए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपने जरूरत के मुद्दों और क़ृषि कर्ज माफ़ी, धान/गेहूं ₹ 2,500/क्विंटल, गोधन से आय, न्याय योजना से आर्थिक उत्थान जैसी सफल योजनाओं पर कांग्रेस पार्टी को वोट डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब में हमारी बहुमत की सरकार है, जिसमें दो राज्यों से मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से ही आते हैं। हम जनता की हितकारी अनेक योजनाओं को छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर शक्ति विधान, भर्ती विधान और उन्नति विधान में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पिछड़ा विभाग मजबूती से शोषितों की आवाज बना है, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोगों के मुद्दों पर संघर्ष किया है।  

कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए उन्होंने पिछड़ा वर्ग विभाग संगठन से शेष छः चरण के चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए मज़बूती से सहयोग करने की अपील की। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों सिद्धांतो और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ओबीसी की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान के प्रति विजन पर संगठन को भरोसा दिलाते हुए विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत योगदान के लिए प्रेरित किया।इस बैठक में संगठन महासचिव दिनेश सिंह, राम गणेश प्रजापति, जितेंद्र पटेल, डॉ राजकुमार मौर्या, अविनाश राजभर, राहुल राय प्रजापति समेत पिछड़ा वर्ग विभाग के सभी प्रदेश पदाधिकारीगण एवं जिला शहर कमेटी के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button