रंजीत यादव ने सपा प्रत्याशी रविदास के समर्थन में किया जनसंपर्क

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लखनऊ जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख चिनहट रंजीत यादव ने राजधानी लखनऊ के 174- मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रसपा गठबंधन प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा के समर्थन में जनसंपर्क किया।समाजवादी पार्टी से लखनऊ 174- मध्य विधानसभा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने सपा-प्रसपा संयुक्त जनसंपर्क कार्यक्रम में गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्राम डिगडिगा, ग्वारी, विशालखंड, पत्रकारपुरम, मंगल पांडे चौराहा आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर लोगों से मुलाकात करते हुए आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा।

प्रसपा लखनऊ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने जनता से अपील किया कि वे सपा प्रसपा गठबंधन प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को भारी मतों से विजयी बनाएं।साथ ही भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,अशिक्षा, स्वास्थ्य समस्याओं को मिटाने के लिए एक बार पुनः समाजवादी सरकार बनाने का काम करें।उन्होंने सपा प्रसपा संयुक्त वचन पत्र के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार बनने पर सभी नागरिकों के लिए 300यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी,15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान 18000 प्रति वर्ष गरीब वृद्धों, जरूरतमंद महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को समाजवादी पेन्शन, समाजवादी कैंटीन, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, आईटी सेक्टर में 22लाख रोजगार सृजन के साथ तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जन जन को लाभान्वित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button