Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा को जवाब देने का समय आ गया है-शिवपाल सिंह यादव

भाजपा को जवाब देने का समय आ गया है-शिवपाल सिंह यादव

189

इटावा। जसवंतनगर विधान सभा से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने आज देर शाम तक जनसंपर्क करके जनता से रिकार्ड तोड़ मतदान करने का आह्वान किया। भाजपा राज में गरीबी और बेकारी की चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।केशवपुरा में चल रहे भंडारे में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों को किसान और गरीब विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सिर्फ कुछ ही कॉरपोरेट घरानों को फायदा हो रहा है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को हटाना होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं की पेंशन बहाल होगी और पेंशन की रकम 18000 रूपए सालाना होगी। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। जनता पर जो जुर्माना किया गया है उसे माफ किया जाएगा।


अतिराजपुर, उझियानी , नायकपुरा,गुलेपुरा, कटैयापुरा, महाराजपुर, हरज्ञान का नगला, नगला कढ़ोरी, बमूरी, नगला बने, परासना, कथुआ, छतौनी, हीरापुर ,आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिवपाल सिंह यादव का सम्मान किया गया। जनता ने अपने नेता को रिकार्ड मतों से जिताने का भरोसा दिलाया है।अतिराजपुर में लोगों से शिवपाल सिंह यादव ने वादा किया है कि 10 मार्च को सरकार बनाने के बाद सभी समस्याओं का दूर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के नौजवानों के लिए रोजगार और नौकरियों की समस्या हल करने का भरोसा दिलाया।जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष राम नरेश यादव ने सभी चुनावी बैठकों का संचालन किया और क्षेत्र के निवासियों को शिवपाल सिंह यादव को शतप्रतिशत मत देने का आह्वान किया।