2022 में भाजपा का होगा सफाया-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

सहारनपुर में प्रेसवार्ता के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान से जो हक और सम्मान दिया है भाजपा उसे छीन रही है। मैं सभी समाजवादियों के साथ अम्बेडकरवादियों से भी अपील करता हॅू कि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी-गठबंधन का साथ दे, इसके प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं।अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरोपों और झूठ की राजनीति कर रही है। भाजपा ने 5 साल की सरकार में कोई काम नहीं किया है। भाजपा का जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा का काम झगड़ा लगाना, झांसा देना और झूठ बोलना है। इसका नाम भाझपा कर लेना चाहिए।


    अखिलेश ने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी और महिलाएं इस बार भाजपा का सफाया करेंगी। हर वर्ग बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सहारनपुर घरेलू बिजली फ्री होगी। किसानों को सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। गन्ना किसानों के गन्ने का बकाया 15 दिन के भीतर भुगतान के लिए किसान कार्पस फंड बनाएंगे। हर फसल के लिए एमएसपी सुनिश्चित करेंगे। मंडियों को व्यवस्थित करेंगे। आईटी के क्षेत्र में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नौजवानों के लिए नौकरियां निकालेंगे। छात्रों की आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप देंगे। कारीगरों और उनके परिवारों के इलाज के लिए नई पॉलिसी लाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महिलाएं उत्तर प्रदेश में असुरक्षित हैं। यह एनसीआरबी का डाटा है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और अन्याय बहुत ज्यादा हुआ है। सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हुई। मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को सबसे ज्यादा नोटिस भेजी है।


   अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार यूपी 100 की गाड़ियों के टायर न बदल पायी हो, वो एटीएस सेंटर क्या बनाएंगी। किसान आंदोलन में किसानों पर बहुत बड़ी संख्या में फर्जी मुकदमे लगाए गए। गृह राज्य मंत्री के बेटे ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल दिया। किसान आंदोलन के दौरान 700 किसान शहीद हुए लेकिन उनके परिवारों को न्याय नहीं मिला। भाजपा सरकार तीन  काले कृषि कानून उद्योगपतियों की मदद के लिए लाई थी। भाजपा के लोग उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।श्री यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को गुंडा कहने से पहले खुद को आईने में देख लें। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर बड़ी संख्या में गंभीर मुकदमें हैं। सबसे ज्यादा माफिया और अपराधी भाजपा में हैं। भाजपा ने गंभीर अपराधों के आरोपियों को बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं। सहारनपुर के मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को लेकर पूछे गए एक सवाल में श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर इसे और बेहतर बनाएंगे और ऐसे कोर्स शामिल करेंगे जिससे यहां के लोगों को तकनीकी रूप से शिक्षा मिले और रोजगार में लाभ हो। गोशाला के नाम पर जो फण्ड दिये गए वो मिसयूज किए गए। हम बजट ज्यादा देंगे जिससे हमारी गाय मां की भूख से जान न जाए। सहारनपुर में चीनी के साथ लकड़ी का भी कारोबार होता है। समाजवादी सरकार बनने पर वुड्स क्राफ्ट डेवलपमेंट एक्सपोर्ट प्रमोशन फर्म बनाकर कारोबारियों, कारीगरों को मदद की जाएगी। दुनिया की बड़ी प्रदर्शनियों में कारीगर भेजे जाएंगे। वुड कारविंग मशीनरी के लिए भी मदद देंगे। माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को विकासकार्यों से जोड़ा जाएगा।
                           

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button