सपा-कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, पारिवारिक ट्रस्ट हैं-स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बरेली के नवाबगंज विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस दरअसल राजनीतिक पार्टियां नहीं हैं बल्कि पारिवारिक ट्रस्ट हैं जिन्हें उनके परिवार के ही कुछ सदस्य मिलकर चलाते हैं। सपा कांग्रेस के कार्यकर्ता जानते हैं कि उनकी पार्टी में न अंदरूनी लोकतंत्र है और न ही लोकतंत्र को लेकर कोई सम्मान है।सपा-कांग्रेस ऐसा ट्रस्ट हैं जिन पर जनता को ट्रस्ट नहीं है। जनता जानती है कि अगर अखिलेश यादव के परिवार को गलती से भी वोट चला गया तो लूटपाट, गुंडागर्दी आम बात हो जाएगी। दिन दहाड़े चोरी डकैती होगी और पुलिस का कंट्रोल सैफई में बैठे 4-5 मुख्यमंत्री करेंगे। इसीलिए जनता योगी-मोदी पर भरोसा करती है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के साथ श्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।


जनसभा के बाद उन्होंने घर-घर जाकर जनसम्पर्क भी किया। जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा-कांग्रेस पर लोगों का विश्वास इसलिए नहीं है क्योंकि वहां जबरदस्त परिवारवाद है और जहां परिवारवाद होता है वहीं जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों का भला कभी नहीं कर सकते।श्री सिंह कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच योगी-मोदी की उपलब्धियां लेकर जा रही है और जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है क्योंकि योगी-मोदी पर उत्तर प्रदेश की आम जनता को विश्वास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button