भाजपा का बढ़ता कारवां

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रमुखों व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कॅमेटी के अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा (शाहजहांपुर), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय (आजमगढ़), कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हंसमुखी शंखवार, कांग्रेस महिला कॅमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु पाठक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रेम शंकर शर्मा (इटावा), लोकदल से इटावा के जिलाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मण्डल कोषाध्यक्ष आनंद वर्धन तिवारी, लोकदल व्यापार मण्डल इटावा के अध्यक्ष पवन गुप्ता,कांग्रेस कॅमेटी के सदस्य शान्ति स्वरूप विधोहिया,अक्षय चौधरी,ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेता व सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी उपस्थित रहीं।


साथ ही कई राजनैतिक, समाजिक व धार्मिक संगठनो ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन पत्र सौंपा। डा0 लक्ष्मीकान्त वाजपेई को जन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 रमेश प्रकाश वर्मा, अंतराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेन्द्र सिंह चौहान, जन सृजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने समर्थन पत्र सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जी के “सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास” के संकल्प में अपना भरोसा जताया।भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शनिवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कॅमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारें जनकल्याणकारी नीतियों से गांव,गरीब,किसान,नौजवान के जीवन को खुशहाल कर रही हैं।प्रदेश में चाकचौबंद कानून व्यवस्था खेत, खलिहान,मकान के साथ ही मां, बहन, बेटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्वधता के साथ कार्य कर रहीं है। प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में काम करें।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डा. वाजपेई ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाए।डा. वाजपेई के समक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल के नेतृत्व में उनके संगठन के पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, प्रदेश महामंत्री सतीश सर्राफ (शाहजहांपुर), युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता (रायबरेली), उत्तर प्रदेश सर्राफा एसो. के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शेषपाल गर्ग, राकेश जैन (वाराणसी), उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी (देवरिया), बलराम अग्रवाल (गोरखपुर), सुरेश सुधरानियां (गोरखपुर), शिव कुमार अग्रवाल,अनिल उपाध्याय, सुरेश छबलानी, आकाश गौतम, पवन गौतम के ंसाथ ही साथ लगभग सैकडों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की दूरगामी व कल्याणकारी नीतियों में अपना भरोसा जताया।  डा. बाजपेयी ने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम तथा सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास की निति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो रहें है, सभी नवागन्तुको का भाजपा परिवार में स्वागत है। विधानसभा चुनाव 2022 में फिर एक भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को और मजबूती देने के लिए आप सभी का आवाह्न है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button