चुनाव में नफरत की नहीं,नौकरियों की बात हो-प्रियंका गांधी

गर्मी या चर्बी नहीं, भर्ती निकालने वालों को मौक़ा दीजिए।उत्तर प्रदेश में नफरत की नहीं, नौकरियों की बात हो।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने अलीगढ़ में किया चुनाव प्रचार व रोड शो।

अशोक सिंह

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने लोगों से कहा कि हम लोग कह रहे हैं कि चुनाव के समय विकास की बातें होनी चाहिए। कोई कह रहा है गर्मी निकालेंगे, कोई कह रहा है चर्बी निकालेंगे, कांग्रेस कह रही है कि हम भर्ती निकालेंगे। तमाम नौजवान बेरोजगार हैं, भर्तियां पड़ी हुई है, 12 लाख खाली पद पड़े हैं सरकार में, उन्हें भरा जाए। इस बार भर्ती निकालने की बात करने वालों को वोट दीजिए, चर्बी निकालने और गर्मी निकालने वालों को खारिज कीजिए।’’ इगलास विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव ने रोड शो के साथ डोर टू डोर प्रचार भी किया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को अलीगढ़ जनपद की इगलास विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इगलास में रोड शो के जरिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनगर के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की। इगलास में रोड शो करने के बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना हुईं और अलीगढ़ पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मो. सलमान इम्तियाज के समर्थन में रेलवे रोड से रोड शो शुरू किया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें बेरोजगार युवाओं के हक़ की बात की गई है। उन्होंने लिखा, गर्मी, चर्बी नहीं भर्ती की बात हो। नफरत की नहीं, नौकरियों की बात हो। यही उत्तर प्रदेश की असली आवाज है। डोर टू डोर प्रचार अभियान और रोड शो में हजारों की संख्या में लोग श्रीमती प्रियंका गांधी और कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने पहुंचे।

विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों की भर्ती न निकालना प्रदेश के युवाओं का प्रमुख मुद्दा है। कांग्रेस ने इसके समाधान के लिए अपने वादों की रणनीति तैयार कर ली है और यूपी के लिए जारी किए गए यूथ मेनिफेस्टो में आठ वादे किए गए हैं। जिनमें 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, इनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए रिजर्व। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा स्थल तक बस और रेल यात्रा मुफ्त करने जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button