सपा,बसपा,कांग्रेस व प्रसपा के नेता भाजपा में

लखनऊ। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर तथा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सरकार की पूर्व सिचाई मंत्री हितेश कुमारी (बुलन्दशहर), प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता राजकुमारी कुशवाहा (कानपुर), समाजवादी पार्टी नेता व प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे डा. राजीव सिंह लोधी (बुलन्दशहर), कांग्रेस से विधानसभा के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक, पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग प्रदीप सिंह (लखनऊ), बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेन्द्र लोधी (फतेहपुर), आज हिन्दी दैनिक के संपादक दिलीप शुक्ला की पत्नी व कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला की भाभी मधु शुक्ला ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शुक्रवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर तथा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं तथा सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुडे़ प्रमुख व्यक्तियों व उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य श्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।


अनुराग ठाकुर व डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने पार्टी का पट्का पहनाकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण चन्द्र सिंह (बस्ती), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अधिवक्ता सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण कुमार गुप्ता, स्व. जार्ज फर्नाडिस जी के सहयोगी रहे वीके सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर), अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय सचिव प्रभा सिंह कुशवाहा (गौतमबुद्धनगर), समाजवादी पार्टी यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम भट्ट (कानपुर), समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष व सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राघवेन्द्र बजाज उर्फ मिन्टू (कानपुर), जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसो. हरिकेश पाठक (महाराजगंज), समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र चौहान उर्फ भंवर सिंह (कानपुर नगर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, पूर्व छात्र नेता राजकुमार शुक्ला (लखनऊ), मिशन सुरक्षा परिषद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी (लखनऊ), समाजसेविका नीतू सिंह (मथुरा), ब्लाक प्रमुख हसनपुर ममता देवी (अमरोहा), बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर देवेन्द्र चौहान (गाजियाबाद), नगर सचिव समाजवादी पार्टी डा. संजय शर्मा (गाजियाबाद), बहुजन समाज पार्टी सिख समाज कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र पाल सिंह (गाजियाबाद), क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता हरेंद्र सिंह सेंगर (कानपुर), पूर्व चेयरमैन राजस्व परिषद बोर्ड, सपा नेता जगदिपेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया (कानपुर), कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल गौतम, काग्रंेस से पूर्व में विधानसभा व लोकसभा के प्रत्याशी रहे जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री उदय वीर सिंह, कानपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद शरद त्रिवेदी को उनके समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया।


इसके साथ ही राष्ट्रीय संविधानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद अशोक दोहरे ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंपा। इसके साथ ही राष्ट्रीय हलवाई संघ के सस्थापक सदस्य हरिओम मोदनवाल, भ्रष्टाचार अपराध मुक्त न्याय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. टीआर सिंह, आर्यावर्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानंद यादव, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कन्हैयालाल तथा उत्तर प्रदेश पावर कापोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के उमेश चन्द्र श्रीवास्तव तथा संयुक्त जनादेश पार्टी के बब्बलू श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंपा तथा फिर एक बार-भाजपा सरकार के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान प्रदेश के मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button