कई दलों के नेता सपा में शामिल

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा हफीज भारती निवासी देवा रोड रफीनगर बाराबंकी को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित गया गया है।
                     

समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए मुरादाबाद कुंदरकी मुरादाबाद के कई प्रमुख नेता बसपा छोड़कर अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख है हाजी अकबर हुसैन जो पूर्व मंत्री तथा कुंदरकी मुरादाबाद के पांच बार विधायक भी रहे हैं। सलीम अकबर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंदरकी, मोहम्मद रफी अहमद सदस्य जिला पंचायत मुरादाबाद तथा वसीम अकबर युवा नेता कुंदरकी मुरादाबाद।बसपा से समाजवादी पार्टी में शामिल इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद श्री जावेद अली खान भी उपस्थित थे।

 अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज जनता दल (यू) के डॉ0 संतोष वर्मा लखनऊ गुरु यादव एवं मनीष चौधरी बहराइच तथा चंद्र प्रकाश जौनपुर तथा लखनऊ के जियामऊ वार्ड से निर्दल पार्षद नीरज यादव अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्षद नीरज यादव के साथ मनोज कुमार दुबे,पिंटू यादव,आबिद अली, राकेश मणि त्रिपाठी, ध्रुव नारायण शुक्ला,प्रिंस कुमार शुक्ला,प्रमोद यादव,जियाउद्दीन,संतराम यादव,रमेश चंद,अभिषेक यादव, शशिकांत उर्फ अजय, इजहार अहमद, मोहम्मद यूनुस उर्फ मुन्ना तथा राजेश यादव को भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।नरेश उत्तम पटेल ने आशा व्यक्त की है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button