विपक्ष लोगो को बांटकर रोकना चाहता है विकास-डा0 दिनेश शर्मा

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे लिखने जा रहा है, बुंदेलखण्ड के विकास की नयी गाथा।विपक्ष की सरकारो मे  होता था अपराधियो का महिमामंडन।येागी सरकार है गरीबों की सबसे अधिक हितकारी।कोरोनाकाल  मे विपक्ष ने नही की जनता की मदद।

हिमांशु दुबे

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अपने बुंदेलखंड दौरे के अंतर्गत महोबा जिले में चरखारी तथा महोबा शहर विधानसभा में आयोजित अलग-अलग प्रभावी मतदाता सम्मेलन में कहा कि बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर हर घर जल हर घर नल योजना अब बुंदेलखण्ड की विकास की नयी गाथा लिखने जा रहा है।उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की सड़कें गुणवत्ता में दिल्ली और मुम्बई जैसी सड़कों सी होगी तथा यहां बनने वाला डिफेंस कारीडोर विकास एवं रोजगार सृजन की नई गाथा लिखने जा रहा है। 2017 के पहले बुन्देलखण्ड की पहचान अवैध तमंचे के करोबार से होती थी। अब 2017 के बाद जो बदलाव आया है उससे बुन्देलखण्ड को दुनिया भर में नई पहचान मिली है। डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत वहीं यहां पर बननेवाले आयुध कारखाने में स्वचालित राइफल व ब्रह्मोस मिसाइल भविष्य में बनेगी जो सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे जवानों को दुश्मन के दांत खट्टे करने के लिए दी जाएगी  साथ ही स्थानीय नौजवानों को रोजगार मिलेगा।


आंकड़े कहते हैं कि दोनों विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालयों का निर्माण, किसान सम्मान निधि, मुफ्त खाद्यान्न वितरण, कोरोना संक्रमण काल में जनधन खाता धारी महिलाओं के खाते में 15 सौ रुपए की राशि आदि नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण काम है तथा हजारों मकान बनाकर यहां के लोगों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक हजार एक सौ दस करोड़ की सिंचाई से संबंधित पांच योजनाओं में यहां के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। 58,737 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेशन, दिव्यांग पेशन जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 3059 मजरों के 34 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। यहां पर गैस के कनेक्शन दिए गए है और शौचालयों का निर्माण हो रहा है। दस किलों मुफ्त राशन 19  महीने से प्रत्येक गरीब को दिया जा रहा है। किसानों को 6 हजार रूपए की सम्मान निधि मिल रही है।उन्होंने उपस्थित लेागों से बिजली आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि योगी सरकार ने जहां शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की वहीं देहाती क्षेत्र में 18 से 22 घंटे तथा शहरों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करना सुनिश्चित किया वहीं पिछली सरकार में बिजली आने का नाम नही लेती थी।
 उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बुंदेलखण्ड के लिए एक औद्योगिक नीति बनाई है। जिस प्रकार नोएडा का विकास हुआ है उसी प्रकार उद्योगपतियों से बुंदेलखण्ड में उद्योग लगाने को कहा गया है। उन्हें जमीन, बिजली जैसी सुविधाएं विशेष रियायत के साथ देने का प्रावधान औद्योगिक नीति में है जिससे उद्योग लगे स्थानीय लोगों को नौकरी देने की बात का उल्लेख है।


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 2012 में मुफ्त मकान देने के लिए फार्म भरे जा रहे थे किंतु 27 लाख फार्म भरवाने के बावजूद बमुश्किल से कुछ हजार लोगों को ही मकान उपलब्ध कराए गए। इसके विपरीत जब भाजपा सरकार आई तो उसने 43 लाख मकान बनाकर गरीबो को दिये जो यह बताता है कि योगी सरकार गरीबों की सबसे अधिक हितकारी है।पिछली सरकार में व्याप्त अराजकता के वातावरण की चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय माफिया की सवारी खुलेआम निकलती थी, अपराध होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती थी। उनका महिमामंडन होता था आज अपराध करने वाले जेल के सीखचों के या तो पीछे हैं या उत्तर प्रदेश को छोड़कर  चले गए हैं ।
उनका कहना था कि यह सब इसलिए हुआ कि यहां पर कानून का राज चलेगा। जमानत लेकर अगर कुछ जेल से बाहर भी आ गए तो तख्ती लगाकर सार्वजनिक रूप में माफी मांगते हुए देखे गए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में चुनाव आचार संहिता के दिशा निर्देशन के अंतर्गत जो लोग निर्धारित संख्या में एकत्रित हुए हैं इनमें एक का प्रभाव का क्षेत्र हजारों तक है यहां आनेवाला एक व्यक्ति एक हजार के बराबर है।


उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को दी जा रही सुविधा का एक बार पुनः संक्षेप मे जिक्र किया और जनता से पूछा कि कोरोना काल में सपा, बसपा और कांग्रेस का यदि एक नेता यहां पर लोगों की मदद करने को आया हो तो उसका नाम बता दो जब कि इसके विपरीत एक एक कार्यकर्ता जनता की मदद करता रहा। यही नहीं स्वयं मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित होने के बावजूद पूरे प्रदेश में चिकित्सा सुविधा का पहुंचाना सुनिश्चित करते रहे यह बात दीगर है कि इसमें प्रदेश सरकार के तीन मंत्री  6 विधायक सैकड़ों पदाधिकारी दिवंगत हो गए। मुख्यमंत्री अपने पिता की मृत्यु के बाद क्रिया कर्म तक में शामिल नही हुए। उत्तर प्रदेश की कोरोना बीमारी से निपटने की व्यवस्था से अमेरिका, चीन, जापान तक अचंभित है इस बात पर तमाम शोधार्थी शेाध कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश ने किस प्रकार कोरोना प्रभाव कम करने पर विजय पाई।
उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को भविष्य में जारी रखने के लिए योगी जी का दुबारा मुख्यमंत्री बनना जरूरी है तथा केन्द्रीय योजनाओं का लाभ लगातार पाने के लिए मोदी जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है । उन्हेांने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि इस आश्वासन के साथ ही वे यहां से जा रहे है।


उपमुख्यमंत्री ने पूूर्व में कहा कि कुछ दल ऐसे हैं जो जाति के नाम पर लोगों को बांटकर विकास रोकना चाह रहे हैं।इसलिए उनके मंसूबो पर पानी फेरने और यहां के विकास को आगे बढ़ाने के लिए जातिगत बहकावे में न आएं तथा भाजपा को वापस लाए। कहा कि इस क्षेत्र में 2731 करोड़ की तीन सिचाई परियोजना, चलाई उससे हमीरपुर, महोबा, बांदा के 161 गांवों के लगभग डेढ़ लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए। तीन दिन पहले प्रघानमंत्री मोदी के निर्देशन में विक्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो केन्द्रीय बजट पेश किया उसमें बुंदेलखंड का नया इतिहास लिखने की व्यवस्था की गई है। 44 हजार करोड रूपया केन-बेतवा नदी प्रोजेक्ट के लिये दिलाने की व्यवस्था कराई जिसमें नदियों को जोड़ा जाएगा। डैम में अब 12 महीने पानी आएगा।पिछली सरकार के कार्यकाल में गड्ढे में सड़क, पानी को तरसता बुंदेलखण्ड रोजगार के लिए 39 प्रतिशत युवकों का यहां से पलायन एवं सुरक्षा के लिए हथियार लेकर चलना आम बात थी आज उसीे बुंदेलखण्ड में भाजपा सरकार ने विकास की नई पटकथा लिखी है जो नया इतिहास बनाएगी। अंत में उन्होंने क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button