मुख्यमंत्री का नामांकन कल, गृह मंत्री रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री का नामांकन कल, गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद।नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को करेंगे संबोधित। नामांकन के पूर्व महाराणा प्रताप इंटर कालेज प्रागंण में होगी सभा।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जी, केंद्रीय मंत्री एवं यूपी चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी भी उपस्थित रहेंगे। तीनों नेता नामांकन सभा को भी संबोधित करेंगे।नामांकन से पूर्व होने वाली सभा महाराणा प्रताप इंटर कालेज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर के विभिन्न वर्गाे के चुने हुए 1000 प्रतिनिधि चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनसभा में शामिल होंगे। इन एक हजार लोगों में शिक्षाविद, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी, व्यापारी, अधिवक्ता समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रतिनिधि एवं जन प्रतिनिधि होंगे। इस चुनावी जनसभा का प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का पूजन एवं ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लेकर सीधे कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट (कक्ष संख्या 24) में नामांकन दाखिल करने के बाद जनसभा स्थल  पहुंचेंगे।नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्री, धर्मेंद्र प्रधान एवं स्वतंत्रदेव सिंह समेत अन्य बड़े नेता गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन-हेतु जाएंगेें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button