कांग्रेस से मनोज तिवारी और ममता चौधरी ने किया नामांकन

लखनऊ पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी और मोहनलालगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी ममता चौधरी ने किया नामांकन।

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन करना शुरू कर दिया है। लखनऊ पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने हनुमान सेतु मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया इसके बाद अपना नामांकन किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवा, महिलाएं कांग्रेस के साथ हैं, लोगों में  कांग्रेस पार्टी के प्रति जोश का माहौल है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर वकील साथियों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी ममता चौधरी ने नामांकन किया। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि चुनावी समर का शुभारम्भ हो चुका है, सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि स्वयं को ममता चौधरी समझकर अपने-अपने पोलिंग बूथ के हर मतदाता से मिलकर कांग्रेस पार्टी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील करें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई अन्याय और असमानता के खिलाफ है। कांग्रेस इसे लड़ रही है और जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस व्यक्ति, महिला, युवा की लड़ाई है, जिसके साथ अन्याय हुआ है, जो अपने अधिकारों के संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। साथ ही जनता के विकास के लिए सभी कार्य किए जायेंगे।

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री और जिला पंचायत सदस्य

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे है और जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर मैं कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री गंगा प्रसाद निषाद एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र निषाद व समाजसेवी फिरोज सैकड़ों सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उक्त लोगों को गमछा ओढ़ाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि निषाद समाज भारी संख्या में उत्तर प्रदेश में रहता है उसके हक एवं अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।इस अवसर पर फिशरमैन कांग्रेस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र निषाद, देवेंद्र निषाद ‘‘धनुष’’,संतोष कुमार मांझी,अशोक कुमार कश्यप,अमित निषाद, संदीप निषाद, अभय पासवान,जावेद खान,सूरज निषाद,छोटू निषाद,अनु निषाद,वाजिद अली,एजाज खान, मुइम,छोटू इदरीसी,फिरोज खान,रामकेश निषाद,जितेंद्र निषाद, आदर्श शर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button