Thursday, May 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

226

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

अयोध्या/भेलसर। मवई पुलिस ने सोमवार की सुबह एक युवक को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह के मुताबिक सोमवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक शराब की डिलीवरी देने के लिए बदले पुर मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है।सूचना मिलते ही बाबा बाजार चौकी प्रभारी सिपाही बैजनाथ यादव,बॉबी प्रताप सिंह व शैलेन्द्र सिंह के साथ बदले पुर मोड़ पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान युवक के पास से प्लास्टिक की पिपिया में 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।थाना प्रभारी ने बताया की पकड़े गए आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा जा रहा है।