धान क्रय केन्द्र के निर्धारित लक्ष्य जल्द पूर्ण करें-नवदीप रिणवा

अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा की गयी, जिसमें मण्डल का कुल लक्ष्य 651600 मीट्रिक टन है इसके सापेक्ष 558213 मीट्रिक टन खरीद किया जा चुका है जो 85.67 प्रतिशत है। जिसमें सुल्तानपुर का 74 प्रतिशत, अयोध्या का 79 प्रतिशत है। जिसको बढ़ाने के निर्देश दिये गये है। मण्डलायुक्त ने कहा कि धान क्रय केन्द्र के निर्धारित लक्ष्य को इस सप्ताह में पूरा कर लिया जायेगा तथा इसकी नियमित समीक्षा की जाय। मुख्य रूप से एफसीआई भुगतान करें। नये गोदामों के लेने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाय और एफसीआई द्वारा समय से उठान करते हुये खाद्यान्न के रैक को समय से चालू करते हुये निर्धारित स्थल पर पहुंचाया जाय।

क्रय एजेंसियां अपनी डिलेवरी सिस्टम को ठीक करें। पंजीकृत किसानों का राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा त्वरित सत्यापन किया जाय तथा कुछ कृषकों के खातों में आधार कार्ड की सीडिंग या त्रुटि के कारण उनके खाते में पैसे नही जा रहा है यह लगभग मण्डल में 5500 से ज्यादा संख्या है इसको जल्द से जल्द सत्यापन कर सम्बंधित विभाग के अधिकारी भुगतान की कार्यवाही करें। बाराबंकी का औसत मानक के अनुसार कम है। इसमें भी तेजी लायी जाय। अम्बेडकरनगर तथा सुल्तानपुर के मार्केटिंग अधिकारी एफसीआई राज्य भण्डारण निगम एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठकर स्टोरेज की समस्या का समाधान करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि जहां भी गतिरोध है उसको दूर किया जाय तथा धान क्रय एजेंसियां इसको सुनिश्चित करें किसानों का किसी भी प्रकार से भुगतान में दिक्कत न हों तथा विचैलियों द्वारा अनावश्यक लाभ न लिया जाय। इस बैठक में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक के अलावा मण्डल के अन्य धान क्रय केन्द्र सम्बंधी अधिकारी, मार्केटिंग अधिकारी, मण्डी के प्रभारी गण एवं जनपदों के प्रभारी गण उपस्थित थे। इस बैठक में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक सत्येन्द्र पांडेय द्वारा संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button