योगी मेरठ व गाजियाबाद के प्रवास पर

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 01 फरवरी 2022 को मेरठ व गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे,जहां कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें। योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 12ः00 बजे मेरठ की सिवालखास विधानसभा के जेपी गार्डन, निकट भूनी चौराहा,सरधना रोड,मेरठ में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01ः30 बजे किठौर विधानसभा के पीआरडी स्कूल प्रांगण, सिसौली, किठौर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री कल दोपहर 03ः00 बजे गाजियाबाद जिले की मोदीनगर विधानसभा के आरएन रिसार्ट, सीकरी कला, मोदीनगर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेगें।

 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल मंगलवार, 01 फरवरी 2022 को मेरठ के प्रवास पर रहेंगे।केशव प्रसाद मौर्य कल सुबह 11ः00 बजे मेरठ जिला की सरधना विधानसभा के गुनगुन फार्म हाउस, ग्राम महल में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। वहीं दोपहर 01ः00 बजे मेरठ महानगर की मेरठ शहर विधानसभा के जगदीश मण्डप, दिल्ली रोड़,मेरठ में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद व घर-घर जनसम्पर्क करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button