सबकी नज़र भाजपा पर

हिमांशु दुबे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रमुख नेताओें सहित कई प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाए। डा. वाजपेई के समक्ष समाजवादी पार्टी से प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति (हमीरपुर), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी रहे गंगाराम आम्बेडकर (फतेहपुर), समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पाल, बघेल, धनघर महासभा, के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल (झांसी), बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इन्चार्ज, पूर्व लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप निषाद (गोरखपुर), तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के इंसाफ की लडा़ई लड़ने वाली, दरगाह आला हजरत की बहू निदा खान (बरेली), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर ओमवीर सिंह चौहान, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष व सचिव पूर्व निर्दलीय नगर पालिका अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता (फर्रूखाबाद), समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता (फर्रूखाबाद), समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव जितेन्द्र गुप्ता (कन्नौज), कांग्रेस जिला प्रतिनिधि सुभाष सक्सेना (लखनऊ), राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण संस्था, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चन्द्र कुशवाहा (हरदोई), कांग्रेस से पूर्व विधानसभा व जिला पंचायत प्रत्याशी रहीं डा. शान्ति देवी (देवरिया), मिशन अम्बेडकर के राष्ट्रीय प्रचारक, बुद्धिष्ठ एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील बौद्ध (सहारनपुर), गुरू रविदास समिति के प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार बाबरा (सहारनपुर), प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ठाकुर पूरन सिंह के पुत्र ठाकुर रणवीर सिंह (बुलन्दशहर), अखिल भारतीय सोनकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन सोनकर (बस्ती), मुजफ्फरनगर के पीताम्बरा धाम ट्रस्ट के संस्थापक पं. अयोध्या प्रसाद मिश्र, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सिंह रघुवंशी (वाराणसी), सत्य बहुमत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्र व प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही भारतीय अटल दल सेवा संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन प्रदान किया गया।


डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। पहले गुंडा, माफिया और बाहुबलियों की सरकार थी, महिला, दलित, किसान, सभी लोग भय के माहौल में जीते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गुण्डई व भय का दौर ख़त्म हो गया है, ऐसा माहौल अब दोबारा नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जिला नेतृत्व के साथ मिलकर फिर एक बार-भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ जुटें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार रूप देने के लिए हमें एक साथ कदम बढाना हैं।इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button