गौशालाओं में गायें हुई कमजोर-संचालक हुए मजबूत -मुख्यमंत्री

अशोक सिंह

भाजपा सरकार युवाओं को भटकाने का काम कर रही।भाजपा सरकार में गौशालाओं में गाय कमजोर और संचालक मजबूत हुए।आगरा में युवा संसद में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।कांग्रेस के युवा घोषणापत्र ‘‘भर्ती विधान’’ पर युवाओं से किया संवाद।

चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन आने के बाद विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी ‘‘भर्ती विधान, युवा घोषणा पत्र’’ को लेकर युवाओं के बीच आगरा में “भर्ती विधान युवा संसद (टाउन हॉल मीटिंग)” का आयोजन किया गया। आगरा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा संसद में शामिल युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवा बेरोजगार है, लगातार उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार युवाओं को भटकाने का काम कर रही है। सार्वजनिक सुविधाओं का प्रइवेटाइजेशन कर सरकारी नौकरियों को साजिशन ख़त्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में रेल बिक रही है, हवाई अड्डे बिक रहे हैं, बड़ी सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 12 लाख शासकीय पद रिक्त हैं, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही है। अभ्यर्थी तैयारी करते हैं, परीक्षा देते हैं और आखिर में पता चलता है पेपर लीक हो गया। कभी पेपर लीक होता है, कभी निरस्त होता है। आज युवा परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार को सिर्फ वोट से मतलब है। परीक्षाएं होंगी, नियुक्तियां होंगी, तो निजीकरण को लेकर भाजपा सरकार की योजना विफल हो जाएगी। यह समस्या गंभीर है, क्योंकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

छुट्टा पशुओं की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में गौशालाओं में गाय कमजोर और संचालक मजबूत हो रहे। लखनऊ के एयरपोर्ट का नाम चरण सिंह जी के नाम से जाना जाता था और आज भारतीय जनता पार्टी का उसी एयरपोर्ट का नाम अडानी के नाम से कर दिया है। आगरा के उत्सव बैंकट हॉल में व्यापारियों के साथ संवाद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकारी नीतियों से व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो आपकी सारी समस्याओं का निदान किया जाएगा।उन्होंने आगरा दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुज शर्मा के समर्थन में ‘‘डोर टू डोर’’ जनसम्पर्क भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लेकर जनता के बीच जबरदस्त माहौल है। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button