भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है-अखिलेश यादव


भाजपा ने वोट की खातिर तीनों कृषि कानून को वापस लिया-रालोद

दोनों नेताओं ने गठबंधन की जीत का किया दावा।चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है भाजपा।

लखनऊ।राजधानी दिल्ली में कई घंटे तक फंसे रहने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा है कि जिनकी भी कृपा हुई है मैं सकुशल मुजफ्फरनगर पहुंच गया हूं। रालोद मुखिया जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से हुई प्रेसवार्ता में सपा मुखिया ने कहा है कि हम दोनों किसान के बेटे हैं, इस बार हो रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एवं आरएलडी गठबंधन की जीत निश्चित है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों से राय लिए बगैर नये कृषि कानून लाए गए, जिसके विरोध में तकरीबन 1 साल तक राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों के ऊपर किसान आंदोलन चला। लेकिन अंत में वोट के लिए भाजपा ने यह तीनों कृषि कानून वापस ले लिये है।

मुजफ्फरनगर पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। जिला पंचायत चुनाव की तरह सरकार की ओर से एक बार फिर से वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बेरोजगार युवकों को ठगने वाली भारतीय जनता पार्टी का इस बार राजनीतिक पलायन होगा। सपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को इस समय सबसे खराब बताया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर नये कृषि कानूनों जैसा कोई भी काला कानून उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हो पाएगा। उन्होंने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एकजुट होकर नये कृषि कानूनों को वापिस कराया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मैं कई घंटे तक राजधानी दिल्ली में हेलीकॉप्टर के भीतर बैठा रहा और मुझे मुजफ्फरनगर आने से रोकने की कोशिशें की गई।यह चुनाव किसानों के भविष्य का है, यह चुनाव गरीबों एवं नौजवानों का है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अभी तक भी पुराने मुद्दों को उठाकर ही चुनाव मैदान में लड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रयागराज में सही से परीक्षा कराना आखिर किसकी जिम्मेदारी थी?

उन्होंने कहा कि नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा या नहीं मिलेगी? भारतीय जनता पार्टी ऐसी मुददों को लेकर कोई बात नहीं करना चाहती है। सपा मुखिया ने कहा है कि इस बार भाजपा का उत्तर प्रदेश से राजनीतिक पलायन होगा। भारतीय जनता पार्टी का हर वादा जुमला है और पर्चा फैंककर भाजपा कोरोना फैला रही है। उन्होंने बताया कि जनपद सहारनपुर की देवबंद विधानसभा सीट पर कार्तिकेय राणा ही सपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार है और मुजफ्फरनगर के ब्राहमण नेता राकेश शर्मा हमारे साथ रथ में बैठेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button