सपा विधान सभा लिस्ट 159 उम्मीदवार

विधान सभा चुनाव में सपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 159 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सपा की इस लिस्ट में अखिलेश याव का नाम सबसे ऊपर है। अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा पहले ही हो गई थी।विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। सपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में 159 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सपा की लिस्ट में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं हैं। रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खां को उम्मीदवार बनाया गया हैं। स्वार विधानसभा सीट से आजम के बेटे अब्दुल्ला को टिकट दिया गया है। अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा ने चरथावल सीट से पंकज मलिक, ऊंचाहार से मनोज पांडेय और कैराना से नाहिद हसन को मैदान में उतारा है।समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की लिस्ट में मुस्लिम और यादव दावेदारों पर भरोसा जताया है। इस सूची में सपा का एम और वाई फैक्टर भी नजर आ रहा है। लिस्ट के हिसाब से सपा ने 30 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। साथ ही 12 यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने 9 महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button