ओपिनियन पोल पर तत्काल रोक लगाने की मांग

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन सदन,नई दिल्ली को पत्र लिखकर न्यूज चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।नरेश उत्तम पटेल ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनावों की तारीखों का ऐलान 8 जनवरी 2022 को हो गया है, प्रथम चरण का नामांकन समाप्त हो गया है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगे, अन्तिम चरण का मतदान 7 मार्च 2022 को होगा, जब कि मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी, कई न्यूज चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे है जिससे मतदाता भ्रमित हो रहा है, और चुनाव प्रभावित हो रहा है यह कार्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।श्री पटेल ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए न्यूज चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button