महिला विरोधी भाजपा सरकार

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने डिजिटल संवाद के माध्यम से समाजवादी महिला सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सम्बोधित किया।वर्चुअल संवाद के द्वारा बूथों पर आधी आबादी के नए वोटरों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के साथ जरूरतमंद गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ने का भरोसा दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर सम्पर्क को और तेज करने का निर्णय लिया गया।जूही सिंह ने कहा अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने पर ही महिलाओं के समस्याओं का समुचित समाधान निकलेगा। कन्नौज की पूर्व सांसद डिम्पल यादव की अगुवाई में पिछली समाजवादी सरकार में अनेक महिला हितैषी योजनाओं से महिलाओं का जीवन खुशहाल हुआ था। लेकिन भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों से आधी आबादी त्रस्त है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व संभव है।


    वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निधि यादव, श्रेया वर्मा और वन्दना यादव, महासचिव समीना खालिद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रचना सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनीता राकेश, पूनम यादव, प्रीति सिंह रावत, चमन आरा, सुनीता सिंह, रूबी खान, दीपा यादव, कृति कोल, प्रतिभा सिंह, नेहा आनन्द, ममता यादव, डॉ. चित्रलेखा सिंह, डॉ. सीमा सिंह पटेल जहान्वी सिंह यादव, निशा शर्मा, डॉ. स्वप्ना सिंह, राजेश कुमारी यादव, अंशु केडिया ज़ेबा यास्मीन, अर्चना वर्मा, विजलक्ष्मी पुष्कर, रितिका रानी जार्ज ,राधा यादव सदस्य रेणु श्रीवास्तव, रीना खान, कुसुम लता सक्सेना, राजेश कुमारी यादव, जोया, सोनी चौधरी, मीरा रैकवार, मनु देवी, लक्ष्मी देवी ,रीता वर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
                 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button