भाजपा की पोल खोलो व्यापारियों अब हल्ला बोलो अभियान

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी व्यापार सभा के ‘‘भाजपा की पोल खोलो व्यापारियों अब हल्ला बोलो अभियान‘‘ के तहत लगातार व्यापारियों के बीच कमरा व दुकान बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत काफी संख्या में व्यापारी सपा से जुड़ रहे हैं। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के निर्देश पर जिल एवं महानगर के बाज़ारों में पदाधिकारी 5-5 की टोली बनाकर प्रचार कर रहे है।


आज प्रदेश में कई जिलों में कमरा बैठकें व चौपालों का आयोजन हुआ जिसमें व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी द्वारा 300 यूनिट बिजली माफी की घोषणा का स्वागत करते हुए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को व्यापारियों की दुर्दशा के लिए कोसते हुए सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।कानपुर में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें मौजूद व्यापारियों ने फुटवियर, चमड़ा व भट्टा उद्योग की परेशानियों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा सरकार द्वारा मण्डी शुल्क पुनः लागू करने व जूते चप्पल व ईंट पर जीएसटी बढ़ाए जाने से व्यापारी बेहद आक्रोशित हैं। व्यापारियों ने इसको भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताया।


सहारनपुर में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, कानपुर में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, झांसी में अजय सूद, कन्नौज में अंशुल गुप्ता, उन्नाव में प्रदेश उपाध्यक्ष उदयराज यादव व शुभ गुप्ता, अलीगढ़ में अतीत अग्रवाल, हमीरपुर में केशव बाबू शिवहरे, लखनऊ में यासिर सिद्दीकी, प्रदेश सचिव अंकित श्रीवास्तव, कृपा शंकर त्रिवेदी, संजय बिस्वारी, नंद किशोर शिवहरे, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र यादव, सतेंद्र शर्मा, विनय कुमार, आकाश गुप्ता, मनोज चौरसिया आदि के नेतृत्व में चौपालों व बैठकों का आयोजन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button