भाजपा नेे सिर्फ़ धोखा दिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, छात्रों-नौजवानों को पहले की तरह लैपटाप देंगे। पढ़ाई-रोजगार का इंतजाम होगा। सिंचाई मुफ्त होगी।अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारी पिछले दो साल से कर रही है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को टेªनिंग दी गई है कि कैसे अपना काम जनता तक पहुंचाएं।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेे किसान, नौजवान को धोखा दिया। डीजल, बिजली, खाद, सब महंगे हो गए है। किसान की कमाई आधी हो गयी और महंगाई दुगनी हो गयी है। भाजपा के नेता एक बार भी किसान, नौजवान का नाम नहीं लेते हैं। भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों को संकट में डालने और उनको बर्बाद करने के लिए लाए थे। भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है।भाजपा का हर वादा झूठा निकला। इसके विज्ञापन भी झूठे हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप, रानी लक्ष्मीबाई योजना के जरिए सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए काम किया जाएगा।समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबड़ाकर सरकारी पार्टी के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही है। लेकिन मतदाता साइकिल पहचानता है। वह साइकिल का बटन ही दबाएगा। 

अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में श्री निर्मल सिंह बस्ती, श्री बाबू सिंह आर्य गाजियाबाद को प्रदेश सचिव, श्री मुक्तिनाथ राय आजमगढ़ को विशेष आमंत्रित सदस्य तथा श्री मोहम्मद श्वाले को समाजवादी पार्टी बस्ती का जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है। अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी द्वारा श्री मयंक महेन्द्र सिंह जौनपुर, श्री अतुल यादव प्रतापगढ़ को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।
     समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द गिरि द्वारा श्री हरीश कुमार शुक्ला प्रतापगढ़, श्री निशात उद्दीन कुरैशी आगरा को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
     समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप द्वारा श्री प्रकाश गुप्ता पूर्व चेयरमैन बस्ती को प्रदेश सचिव एवं श्री हरिशंकर विश्वकर्मा सोनभद्र को प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।  
  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button