सत्तामद में भाजपा भूल रही लोकतंत्र का पाठ-सरोज यादव

डॉ0 राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत,सत्ता की चाहत में भाजपा भूल रही लोकतंत्र का पाठ।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मैं डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन कैंप कार्यालय बल्दी खेड़ा मैं फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव का फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा माला फूल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी सत्ता खोने के डर से लोकतंत्र के नियमों को ताख पर रख रही है। भाजपा सरकार संविधान को कुचलने का प्रयास जिस तरह से किया है अब तक किसी भी पार्टी ने इस तरह का दुस्साहस नहीं किया अपना हमला जारी रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आज महंगाई अपने चरम पर है बेरोजगारी आज जैसी स्थिति स्वतंत्र भारत में कभी नहीं आई आज का युवा दर-दर रोजगार के लिए भटक रहा है शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है महंगाई की मार आम जनता नहीं झेल पा रही है पूरा प्रदेश ध्वस्त कानून व्यवस्था का गवाही है महिलाओं की सुरक्षा को सरकार ने अनदेखा किया है इन सब परिस्थितियों का जवाब उत्तर प्रदेश की जनता देना जानती है और वह मतदान के जरिए भाजपा सरकार को जवाब देगी और आगामी विधानसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों पर समाजवादी पार्टी को जिता कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी मौके पर मौजूद रहने वाले लोगों में फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवराम निषाद राजेंद्र सिंह राजा सुनील सिंह शिवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button