व्यापारियों हल्ला बोलो भाजपा की पोल खोलों

 राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी व्यापार सभा के ‘भाजपा की पोल खोलों व्यापारियों हल्ला बोलो‘ अभियान के तहत आज प्रदेश में मण्डी शुल्क लागू करने व 1 जनवरी 2022 से फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाने के विरूद्ध बाज़ारों में पदयात्राएं, कैंडिल मार्च व चौपालों का आयोजन हुआ जिसमें व्यापारियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से मण्डी शुल्क समाप्त करने व फुटवियर पर जीएसटी बढ़ोत्तरी के निर्णय को वापस लेने की मांग की। सहारनपुर में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, कानपुर में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। संजय गर्ग ने कहा कि भयंकर मंदी के दौर में भी फुटवियर जैसे जूते, चप्पल पर जीएसटी 5 की जगह 12 प्रतिशत करके हज़ारों कारखानों को बंदी की कगार पर ला दिया गया है। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी, जटिल जीएसटी, अनियोजित लॉकडाउन से व्यापार बर्बाद हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति भरोसा जताते हुए कानपुर मण्डल के बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध दोहरे ग्राम प्रधान तथा सेक्टर अध्यक्ष संदीप कुमार डम्पी तथा औरैया के नगर उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उक्त सभी साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
              

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button