आएंगे अखिलेश,बनाएंगे खुशहाल उत्तर प्रदेश-नेहा यादव

समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव के द्वारा आज बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में “वोट फ़ॉर अखिलेश, न्यू उत्तर प्रदेश अभियान चलाया गया।“आएंगे अखिलेश, बनाएंगे खुशहाल उत्तर प्रदेश” संवाद में छात्र-छात्राओं के बीच विश्वविद्यालय में सम्पर्क करते हुए सुश्री नेहा यादव ने कहा कि हमारा यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के उद्ेश्य से चलाया जा रहा है। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अखिलेश यादव जी ने बेहतरीन प्रयास किये थे। हमें लैपटॉप के माध्यम से डिजिटल वर्ल्ड से जोड़ा, शिक्षा के निजीकरण पर रोकथाम लगाई, छात्राओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पॉवर लाइन बनाई और विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी।अभियान में, छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वश्री अंकुर पांडेय, जोगिंदर सिंह पटेल, बब्बू अली गद्दी, निकुंज गंगवार, जैनब फातिमा, फरहान, पार्थ सिंह यादव, मोहित भारद्वाज, ऋतिक भारद्वाज, सचिव उबैद सिद्दकी, सदस्य संजय यादव, आजमगढ़ पप्पू यादव, मुरादाबाद से दुर्गा शर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कार्तिक पांडेय, इंटीग्रल विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष शेख फैजल, आकाश यादव, नोमान, तराना, रेणु, तरुण प्रधान, आदि कई छात्र शामिल रहे।

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज यूपी मांगे अखिलेश पैदल यात्रा मुजफ्फरनगर से लखनऊ यात्रा के पदयात्रियों का सम्मान किया गया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। विभिन्न जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक लगातार जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिये अनेक प्रयासों के माध्यम से सक्रिय है। पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों का साहस और उत्साह प्रशंसनीय है। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होगा।सम्मान समारोह में यूपी मांगे अखिलेश पैदल यात्रा मुजफ्फरनगर से लखनऊ के संयोजक श्री फारूख हसन उर्फ फुरकान पूर्व राज्य मंत्री, मोहम्मद इकबाल, हामिद अली, मोहम्मद प्रधान, राव साकिब,अब्दुल कादिर, अब्दुल वहाब, मोहम्मद इमरान सैफी सहित अन्य प्रमुख यात्री शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button