बेटी हूँ बेहतर चुनूँगी

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने उन्नाव और बांदा जनपद में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आधी आबादी को समुचित प्रतिनिधित्व श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में ही सम्भव है। पिछली समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिये जो योजनायें शुरू की गयी थी उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। महिलाओं का उत्पीड़न और अपमान ही भाजपा सरकार की उपलब्धि है।इस अवसर पर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के नेतृत्व में छात्र सभा उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे छात्र संवाद के अंतर्गत “बेटी हूँ बेहतर चुनूँगी“ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत छात्र सभा के पदाधिकारी प्रत्येक यूनिवर्सिटी/कॉलेज/छात्रावासों में जाकर छात्राओं से संपर्क कर विश्वासघात भरे कार्यकाल को बताएंगे एवं समाजवादी सरकार में छात्राओं के लिए चलाई गई योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि “बेटी हूँ बेहतर चुनूँगी“ अभियान के अंतर्गत छात्रसभा के पदाधिकारियों द्वारा समाजवादी सरकार में छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से चलाई गई 1090 महिला सुरक्षा योजना, कन्या विद्याधन, लैपटॉप, मुख्यमंत्री शादी अनुदान आदि उपलब्धियों के बारे में बताकर छात्राओं से 2022 में पुनः समाजवादी सरकार बनाने की अपील की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button