भाजपा ने पिछड़ों के साथ धोखा और छल किया-राजपाल कश्यप

बदायूं की दातागंज विधानसभा के चंद्रपाल सिंह लीलावती इंटर कॉलेज गलहोती में किसान व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सम्मन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष थे।डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़ांे के साथ धोखा और छल किया है। आरक्षण को खत्म करने का षडयंत्र किया है। भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है ताकि दबे कुचले पिछड़े दलित अल्पसंख्यक कोई भी तरक्की ना कर सके। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में मौर्य कुशवाहा प्रजापति सैनी कश्यप निषाद वर्मा काछी आदि समाजवादी पार्टी के साथ है तथा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं।

प्रदेश में डरी-सहमी सरकार विपक्ष के प्रति ज्यादा से ज्यादा असहिष्णु और आक्रामक होती जा रही है। विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें तेज हो रही हैं। इनके राज में नौजवानों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार के निर्दयी राज में 4 लाख नौकरियों और एक करोड़ रोजगार का सच आज 69000 भर्ती के मामले में मांग कर रहे अभ्यर्थियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से सामने आ रहा है। प्रदेश में 2018 से जारी 68500 एवं 69000 शिक्षकों की भर्ती में दलितों-पिछड़ों के आरक्षण में भारी घोटाला किया गया।


इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, अवनीश यादव, ज़िलाध्यक्ष महिला सभा संतोष कश्यप, डॉ विनेश यादव, मधु कश्यप, महानदल प्रभारी रविन्द्र सिंह, युवजनसभा ज़िला अध्यक्ष मनु यादव, जयदेव शाक्य, विवेक यादव, रामप्रकाश कश्यप, महेंद्र सिंह, अशोक पाल, ऋषि पाल सिंह, अनिल यादव, जितेंद्र यादव, सतीश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कालीचरण यादव, पूर्व चैयरमैन मोहम्मद इशांक, सर्वेश शाक्य, ईश्वरी शाक्य, संतोष यादव, सतवीर सिंह, सुनील गुप्ता, पूर्व प्रधान पान सिंह, मोनू गुप्ता, सुनील यादव, बलवीर सिंह यादव, जवाहर सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, वहोस लाल कश्यप, आदेश श्रीवास्तव पिछड़ा पर प्रदेश सचिव पिं्रस यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button