हवाई विपक्ष को जबाव देगी भाजपा-स्वतंत्र देव सिंह

  हिमांशु दुबे

लखनऊ, भाजपा की बूथ समितियां हवा-हवाई विपक्ष को जबाव देने के लिए तैयार है। प्रदेश में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व अफवाहों के मकड़जाल का खात्मा करेगें तथा प्रधानमंत्री के द्वारा अदम्य राजनैतिक साहस के साथ लिए ऐतिहासिक निर्णयों को हर बूथ तक पहुंचाने का काम करेगें। उन्हांने कहा कि भाजपा की अभेद्य बूथ संरचना 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार बनेगी। पार्टी की जिला ईकाईयों के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर आयोजित बैठकों में बूथ समिति सत्यापन, सेक्टर संयोजक-सेक्टर प्रभारी प्रशिक्षण वर्ग तथा सेवा कार्य ई-बुक सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारियों से चर्चा हुई। स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर महानगर व प्रयागराज महानगर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कुशीनगर जिला ईकाईयों के साथ वर्चुअल संवाद किया। तकनीकी कारणों से जिन जिलों में संवाद नहीं हो सका है, उन जिलों में कल 28 अगस्त को वर्चुअल संवाद होगा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर सेवा को ही संगठन मानकर कार्य किया और राजनीति की नई दिशा तय करते हुए आज राजनीति को सेवा का माध्यम बना दिया। विपक्ष जहां ट्वीटर तक ही सीमित होकर हवा-हवाई बयानबाजी कर रहा है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता अपनी चिन्ता किए बगैर सेवा कार्यों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति भी दे रहे है। यह कार्य भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा ही संभव है। पार्टी का प्रदेश में बूथ सत्यापन तथा सेवा कार्य ई-बुक बनाने का कार्य पूर्ण होने वाला है। आगामी समय में कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण होगा। शासन-प्रशासन के नियमों के साथ सोशल डिस्टेसिंग, मास्क तथा सेनिटाइजर का उपयोग व संगठनात्मक कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व योगी जी के नेतृत्व की राज्य भाजपा सरकार के निर्णयों एवं योजनाओं को जन सामान्य तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाने का कार्य भी करना है।

प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कुशीनगर जिले के प्रत्येक मण्डल में बूथ समिति सत्यापन की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी बूथ समितियांे का सत्यापन का कार्य 30 अगस्त तक पूर्ण करना है। अधिकांश कार्य संतोषजनक रूप से पूर्ण हो भी चुका है। बूथ समिति संगठन की सबसे मजबूत ईकाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों का डिजिटल डाक्यूमेंटस तैयार करने के लिए मण्डल व जिलों की सेवा कार्य ई-बुक भी तैयार होने वाली है, यह दस्तावेज भविष्य में प्रेरक बनेंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला व मण्डल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ डिजिटल माध्यम से सतत सम्पर्क व संवाद बनायें रखें। श्री बंसल ने कहा कि आगामी समय में सेक्टर प्रभारियों व सेक्टर संयोजकों का प्रशिक्षण विधानसभावार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button