भाजपा ने ही महिलाओं को दिया सम्मान-केशरी देवी पटेल

कौशाम्बी। कौशाम्बी जनपद के सिराथू विधानसभा में ओसा चौराहा स्थित कलर्स गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल मौजूद रहीं।

भारतीय जनता पार्टी कौशाम्बी की जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता सरोज ने मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल जी को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मा0 सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया है चाहे आवास योजना हो या राशन कार्ड हो हर जगह महिला को ही मुखिया बनाकर पहली बार भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया आज आवास का पैसा सीधा महिलाओं के खाते में आ रहा है व राशन भी महिलाओं के नाम ही मिल रहा है।

मोदी सरकार ने महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर व चूल्हा देने का काम किया है, आज भाजपा ने ही महिलाओं की शादी की उम्र 21 वर्ष करने का काम किया जो किसी दूसरे सरकार के बस की बात नहीं थी।आज उत्तर प्रदेश में भी महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ0 कृतिका अग्रवाल, ज्योति गुप्ता,विजय पटेल आदि मौजूद रहे।यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button