पूर्व प्रधान पति का ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

पूर्व प्रधान पति ग्राम समाज की जमीन पर करा रहे अवैध निर्माण,ग्राम प्रधान ने की चौकी में शिकायत।

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना के ग्राम बिहारा में एक पूर्व प्रधान पति द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध निर्माण की शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा सैदपुर पुलिस चौकी में की गई।ग्राम प्रधान बिहारा बलवन्त सिंह ने चौकी में दी गयी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम बिहारा में कन्हैया पुत्र बरखू तथा अभिलाख पुत्र टहलू की पट्टे की जमीन गाटा संख्या 1058 ग में पैमाइश की गई।राजस्व निरीक्षक द्वारा सड़क के सामने सात मीटर तथा पीछे इकतालीस मीटर दोनों पट्टाधारकों को नाप कर दिया गया।ग्राम प्रधान ने बताया कि दोनों पट्टाधारकों की जमीन पर पक्का निर्माण कार्य पूर्व प्रधान पति ललित कुमार स्वयं करवा रहे हैं।ग्राम प्रधान ने बताया ललित कुमार ने चालाकी दिखाते हुए राजस्व निरीक्षक द्वारा नाप की गई सात मीटर से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे है।जब ग्राम प्रधान ने जाकर ललित कुमार से इसकी शिकायत की तो उन्होंने बताया कि इस मामले में अधिकारियों बात हो चुकी है।राजस्व विभाग द्वारा अनुमति दी गयी है।ग्राम प्रधान चौकी इंचार्ज से हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button