उपजिलाधिकारी ने राईस मिल का किया औचक निरीक्षण

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

योध्या/भेलसर। उपजिलाधिकारी रुदौली स्वपनिल यादव ने सरकारी धान क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान की कुटाई का एग्रीमेंट न करने वाले और कुटाई कर धान की उठान करने में लापरवाही बरतने वाले मिलो का औचक निरीक्षण किया।उप जिलाधिकारी ने बुधवार की दूसरी पहर क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव व दीपक सिंह के साथ शहर के एचडी राइस मिल रेछघाट रोड,हाजी कव्वाद राइस मिल भौली सहित आधा दर्जन धान मिलों का निरीक्षण किया।धान कुटाई के लिए एग्रीमेंट न करने को लेकर नाराजगी जताई।उपजिलाधिकारी ने कहा कि गुरुवार तक जो धान मिल धान कुटाई का एग्रीमेंट नहीं करेंगे और जिन मिलो ने धान कुटाई का एग्रीमेंट करके धान क्रय केंद्र से नहीं उठाया ऐसी मिलो के विरुद्ध कार्यवाही कर मिल को सील कर दिया जाएगा।इस अवसर पर लेखपाल यशवंत प्रताप व केदारनाथ सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button