Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या एआईएमआईएम ने शुरू किया चुनाव प्रचार

एआईएमआईएम ने शुरू किया चुनाव प्रचार

215

एआईएमआईएम ने शुरू किया चुनाव प्रचार,जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशी को लेकर किया क्षेत्र भ्रमण।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। आल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने भी अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।बुधवार को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शाहनवाज शमीम सिद्दीकी उर्फ शानू ने संभावित प्रत्याशी शेर अफगन को लेकर मवई ब्लाक के दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से सम्पर्क किया।जिलाध्यक्ष शहनवाज शमीम सिद्दीकी ने इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काट कर किया।जिलाध्यक्ष ने लोगों से मजलिस के प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।इस अवसर पर कार्यवाहक नगर अध्यक्ष नूर खान जिला सचिव महताब आलम आदि लोग उपस्थित थे।