सैनिक परंपराओं के दिवस पर राह अभियान का शुभारम्भ

अयोध्या। सैनिक परंपराओं के दिवस पर राह अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी नितीश कुमार को ले0 कर्नल संजीव कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा प्रतीक लगाकर किया गया। सैनिकों के मनोबत को ऊंचा रखने हेतु सभी देशवासियों की एकजुटता आवश्यक है। सभी कार्यालयाध्यक्षों/संस्था प्रभारियों को सम्बोधित पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी ने सैनिकों के प्रति आदर, सम्मान एवं प्रदर्शित करते हुये सेवारत सैनिकों/मूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याणार्थ उदारतापूर्वक धन संग्रह अभियान में अपना सकिय योगदान प्रदान करने हेतु अपील की है। 12 जनवरी 1978 के शासनादेश का सन्दर्भ देते हुये अधिकाधिक धन संग्रह अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु सरकारी सेवकों की गोपनीय प्रविष्टियों में प्रसंशात्मक प्रविष्टि करने का उल्लेख किया गया है। तक्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वाधिक धन संग्रह करने वाले 10 विभागाध्यक्षों/ संस्थानों के प्रभारियों को उत्कृष्ट योगदान हेतु क्रमशः सर्वश्री श्री के0के0 लाल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, सुश्री सुनीता बाजपेयी, तत्कालीन उप निबंधक बीकापुर, इं0 डी0सी0 दीक्षित अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण प्रेषण खण्ड,अजय कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य बाबूलाल पराग देवी पटेल गायत्री इं0का0 अलीगंज, अतुल चन्द्र द्विवेदी, जिला आबकारी अधिकारी, डी0एन0 सिंह प्रधानाचार्य, राजकीय इं0का0, श्रीमती शची मेहरोत्रा, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इं0का0, श्रीमती प्रज्ञा सिंह, प्रधानाचार्या आर्य कन्या इ0का0, श्रीमती अनीता कुमारी, उप निबंधक रूदौली एचं श्री राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी अयोध्या को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी व कर्मल राजीव कुमार ने बताया कि गत वर्ष रूपये 276712/- की धनराशि संग्रहीत की गयी है। विषम परिस्थितियों में हमारी सीमाओं के प्रहरी को सतत अहसास होना चाहिये कि देश का प्रत्येक नागरिक उनके साथ है और उनकी अभूतपूर्व कुर्बानियों का ऋणी है। सेना झण्डा दिवस धन संग्रह अभियान में संग्रहीत धनराशि युद्ध के समय हुयी जनहानि में सहयोग, सेना में कार्यरत सैनिकों एवं सेवानिवृत पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण हेतु किया जाता है। देश की सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु आपसे अधिकाधिक धन संग्रह की अपील की जाती है। जनपद अयोध्या/फैजाबाद का देश की सुरक्षा सेनाओं में अतुलनीय योगदान रहा है और विभिन्न युद्धों में जनपद के 23 सपूत वीरगति को प्राप्त हुये। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अदम्य साहस एवं पराकम हेतु जनपद के 05 सैनिकों/सैन्य अधिकारियों को वीर चक्र/शौर्य चक्र तथा 07 सैनिकों/सैन्य अधिकारियों को वार टू सेना मेडल/परम विशिष्ट सेवा मेडल/मेन्शन इन डिस्पैच पदक से सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button