हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाले अब सफल न होंगे-स्वतंत्र देव

प्रियंक पाण्डेय

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिन्ना की बात करने वालों को जनता समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में भाजपा सभी दलों का सूपडा साफ कर देगी। हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाले अब सफल नहीं होंगे। इस देश में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुछ नामों से हिंदुओं को डराना चाहते हैं। लेकिन जनता अब हकीकत समझ चुकी है।


मैनपुरी जिले के किशनी में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश की सरकार से जनता बेहद खुश है। किसी भी हाल में अब हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाले चुनाव में कामयाब नहीं हो सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब गुंडागर्दी, माफियाराज खत्म हो गया है। लोग नफरत की राजनीति के जरिये सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में न हिंदू से मुसलमान डरेगा न ही मुसलमान से कोई हिंदू डरेगा। सब मिलजुल कर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। श्री सिंह ने कहा कि देश में एक झंडा और एक संविधान होगा। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व हम सभी को मिलकर देश व प्रदेश को खुशहाल व समृद्ध बनाकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाना हैं।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार जनता इतिहास रचते हुए भाजपा की विजय पताका फहराने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार में बिना भ्रष्टाचार के रोजगार देकर रिक्शे वालों के बच्चों को भी रोजगार मिलने की बात कही।मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने गुंडाराज और माफियाराज खत्म करने का काम किया है। पहले की सरकारों में जो पुलिस यहां-वहां झाड़ू लगाती थी अब वह पुलिस गुंडों को भगाने का काम कर रही है। पुलिस को देखते ही गुंडे भाग जाते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर भी उन्होंने सपा पर वार किया। उन्होंने कहा कि सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर भी रोक लगा दी थी,लेकिन भाजपा ने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button