सपा में कोई गुटबाजी नही-सुमैया राणा

सपा में कोई गुटबाजी नही जिसको भी टिकट मिलेगा सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर समर्थन करेंगे ।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर सपा प्रत्याशियों को जिताना होगा।यह बातें सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा ने ग्राम नेवरा स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा वरिष्ठ सपा नेता निशात अली खां के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गई है।भ्रष्टाचार चरम पर है।बगैर रिश्वत के जनता का कोई काम नही हो पा रहा है।कहा कि अबकी बार प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नही आयेगी और वह इस बार पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये तैयार बैठी है।विधान सभा का चुनाव समाजवादी पार्टी पूरे दमखम से लड़ेगी।एक प्रश्न के उत्तर में सुमैया राणा ने कहा कि रूदौली विधान सभा में सपा में कोई गुटबाजी नही है पार्टी जिसको भी टिकट देगी सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर उसका समर्थन करेंगे।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खान,डॉ0 पुष्कर यादव सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button