Friday, April 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश वीवीपीएटी कागज पर्चियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए-नरेश उत्तम पटेल

वीवीपीएटी कागज पर्चियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए-नरेश उत्तम पटेल

232

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 में प्रत्याशी अथवा निर्वाचन अभिकर्ता की मांग पर विधान सभा के प्रत्येक मतदान केन्द्र में प्रयुक्त ई0वी0एम0 मशीन के वीवीपीएटी कागज पर्चियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए, जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके।


मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को भेजे अपने पत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान सभा निर्वाचन में ई0वी0एम0 में दर्ज मतों की गणना के अंतिम चरण के पूरा होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा ड्रा से चयनित एक मतदान केन्द्र की वीवीपीएटी कागज पर्चियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाता है। इसकी व्यवस्था के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाए।