Thursday, March 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करें-जिलाधिकारी

जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करें-जिलाधिकारी

174

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील बीकापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करते हुये जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण करते हुये एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर प्रार्थी दिव्य प्रकाश ग्राम पिछौरा के निवासी ने चकमार्ग पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बीकापुर को प्रकरण में परीक्षोपरांत चकमार्ग को नक्शे के अनुसार अतिक्रमण हटवाने को कहा। इसी क्रम में अशोक कुमार तिवारी ग्राम अंकारी के निवासी ने दिनांक 30 अगस्त 2021 को आनलाइन विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही न होने की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुये अवगत कराने के निर्देश दिये। ग्राम परूवा निवासी घनश्याम ने भूमि की पैमाइस लेखपाल द्वारा न किये जाने की शिकायत की है जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बीकापुर को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी निर्माण कार्य में बालू/सफेद बालू का न हो सभी सम्बंधित अधिकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदनों का समयबद्व निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के मामलों में स्वयं लेखपाल व अन्य सम्बंधित अधिकारी संज्ञान लेकर कार्यवाही करें तथा आवासीय पट्टों का आवंटन नियमानुसार ही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मृतक व्यक्तियों के परिजनों के नाम वरासत का कार्य आनलाइन करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पैमाइश, चकरोड, वरासत नाम दर्ज, योजनाओं का लाभ, ऋणमाफी, पुलिस, विद्युत आदि से सम्बंधित प्रकरणों पर शिकायतों का समयबद्व निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी बीकापुर, सीओ बीकापुर,, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, तहसीलदार बीकापुर, उपायुक्त मनरेगा सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।