Monday, May 4, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विधायक ने मृतक के घर पहुँचकर व्यक्त की शोक संवेदना

विधायक ने मृतक के घर पहुँचकर व्यक्त की शोक संवेदना

212

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व सतीश यादव

अयोध्या/भेलसर। रूदौली नगर के काशी पुर मोहल्ला में बीमारी से ग्रसित धीरज गौतम का असमायिक निधन हो गया।मृतक धीरज गौतम के तीन बच्चे हैं।बच्चो के सर से पहले ही माँ का साया उठ चुका था।बच्चो की परवरिश में सिर्फ पिता ही थे।जो धीरज गौतम के निधन से बच्चे अनाथ हो गए।जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक रामचंद्र यादव मृतक के घर पहुच शोक संवेदना व्यक्त किये।साथ ही बच्चों की आर्थिक मदद करते हुए भविष्य में भी हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।साथ ही योगी सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य से मदद दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस मौके पर सभासद अनिल मिश्रा,विपिन यादव आदि मौजूद रहे।