विधायक ने क्षेत्र की सड़कों व पुल का किया निरीक्षण

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व सतीश यादव

अयोध्या/भेलसर। सार्वजनिक उपक्रम एव निगम संयुक्त समिति विधानसभा के सभापति व विधायक रामचंद्र ने रविवार को क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़को व पुलों को निरीक्षण किया।विधायक ने मानापुर में तमसा नदी पुल का निरीक्षण किया।पुल की अप्रोच पर धसी सड़को को लेकर विधायक ने कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पुल के अप्रोच को सही कराए अन्यथा होगी कार्यवाही।कहा जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होना तय है।इसी के साथ सैदपुर से बक्चुना मार्ग व सैदपुर से मोहम्मद नगर में नवनिर्मित सड़को का भी निरीक्षण किया और कहा कि सभी कार्य को समय रहते पूरा करे विभाग।इस मौके पर शीतला प्रसाद शुक्ला,दिनेश पांडेय,विपीन यादव,वैजनाथ यादव,पंकज यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button