दीपावली पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

190

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व, कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता। दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली उत्सवों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।


उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने दीपावली पर्व  पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।विधान सभा उपाध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि देश-विदेश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।


उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष  राम गोविंद चौधरी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं l श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का यह पावन पर्व दुनिया भर के लोगों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है l दीपावली सर्वाधिक लोकप्रिय और जन-जन के मन में हर्ष-उल्लास पैदा करने के साथ ही अंधकार से प्रकाश में ले जाने का पर्व है l

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति  कुँवर मानवेंद्र सिंह ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना  की है
सभापति विधान परिषद में अपने संदेश में कहा है कि दीपावली एक लौकिक पर्व है। जो केवल बाहरी अंधकार को ही नहीं, बल्कि भीतरी अंधकार को मिटाने का भी पर्व है I
 दीपावली का त्योहार दुनिया भर के लोगों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व आध्यात्मिक  अंधेरे पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान ” का प्रतीक है।

मंत्री अनिल राजभर,कपिल देव अग्रवाल तथा स्वाति सिंह ने प्रदेशवासियों को  दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी 

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्वाति सिंह  ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मन्त्रीगण ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि  दीपावली का पर्व प्रकाश के साथ ही प्रेम, स्नेह, भाईचारा, शांति, सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूती प्रदान करने वाला पर्व है। भगवान श्री राम,  रावण का वध करके और 14 वर्ष का वनवास के बाद अयोध्या वापस आने की  खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीप जलाए थे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अभी कोविड पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है इसलिए त्यौहारो में कोविड को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने लोगो को जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियों को अपनाते रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा  जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किये जा रहे है।