Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अबू आसिम आज़मी

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अबू आसिम आज़मी

199

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। समाजवादी प्रार्टी के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली के नेतृत्व मे दलसराय चौराहे पर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आज़मी का जोरदार स्वागत किया गया। यूपी के अयोध्या जिले में वर्ष 2022 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए महाराष्ट्र के विधायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी सोमवार को रूदौली विधान सभा पहुंचे।इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर तंज कसा।अबू आसिम आजमी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है लॉ एंड आर्डर मेंटेन नहीं है प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है,पुलिस से जबरन लोगों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।मिशन 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी रुदौली पहुंचे,सपा नेता का हुआ जोरदार स्वागत ।।रूदौली विधान सभा में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की फूल माला पहनाते हुए अबू आसिम आजमी का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान अबू आसिम आजमी ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर तंज कसा।गोरखपुर में हुए युवती की हत्या के मामले में अबू आसिम आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल हो गई है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुंडों की सरकार है,जिसको उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी 2022 में पूरे दमखम के साथ लड़ते हुए उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के जेल के सवाल पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि जल्द ही आजम खान की रिहाई होगी और वह दोबारा समाजवादी पार्टी के लिए 2022 के चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे।

सपा नेता का जगह जगह हुआ स्वागत-

महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का रुदौली विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत हुआ।सपा के अन्य गुट के लोग अबू आसिम आजमी का रौजागांव चीनी मिल के निकट सपा जिला सचिव रईस खाँ,चेयरमैन जब्बार अली, युवा नेता मो0 आरिफ,सरफराज नसरुल्ला,डाक्टर पुष्कर यादव,उमेश यादव,संदीप यादव,ज्वाला रावत ने भी जोरदार स्वागत किया।