राजीव श्रीवास्तव ने ग्रहण किया एडीओ पंचायत मवई का पद भार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। विकास खण्ड मवई में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात राजीव श्रीवास्तव को एडीओ पंचायत मवई का प्रभार दिया गया है।राजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास खण्ड मवई पहुंच कर एडीओ पंचायत का कार्यभार ग्रहण किया।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत लागू कराया जायेगा।राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक के समस्त गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।उन्होंने समस्त सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया कि गांवों में जाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।जो सफाई कर्मचारी इसका पालन नही करेंगे उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में अभी भी कुछ लोग शौचालय पाने से वंचित रह गये हैं ऐसे लोगों के लिये सामुदायिक शौचालय सरकार द्वारा बनवा दिया गया है।लक्ष्य आने पर वंचित लोगों को शौचालय दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button