मुख्यमंत्री ने माँ कालरात्रि देवी कि पूजन एवं आरती की

गोरखपुर। श्री गोरखनाथ मन्दिर में शारदीय नवरात्र में चल रहे आदि शक्ति माॅ भगवती दुर्गा पूजन के अवसर पर आज प्रातः सप्तमी को माँ कालरात्रि देवी का पूजन एवं आरती प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी द्वारा सम्पन्न हुआ। सायंकाल परम्पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा गौरी गणेश, वरूण, पीठ, यंत्र पूजन तथा मन्दिर में स्थापित माँ दुर्गा जी का विधिवत् पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडसोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व अधिष्ठात्री देवता पूजन, शस्त्र पूजन, द्वादस ज्योर्तिलिंग-अर्धनारीश्वर एवं शिव-शक्ति पूजन, वटुक भैरव, काल भैरव, त्रिशूल पर्वत पूजन दुर्गा सप्तसती एवं देवीपुराण के पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ पं0 रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सात्विक बलि के रूप में नारियल, गन्ना, केला, जायफर आदि का सात्विक बलि देकर पूज्य महन्त जी महाराज द्वारा शक्ति आराधना का कार्य सम्पन्न हुआ। अन्त में आरती एवं क्षमायाचना के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button