अयोध्या में 6 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर अयोध्या में आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में 814 पदों के लिए चयन हेतु कार्यवाही की जायेगी जिसमें निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित कम्पनी वर्धमान टेक्सटाइल्स लि0 द्वारा टेªनी पद के लिए 200 अभ्यर्थी, शिवशक्ति बायो टेक्नोलाॅजी लि0 द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग पद के लिए 20 अभ्यर्थी, ब्लैक हाण्ड के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं कम्प्यूटर की जानकारी (लम्बाई-5 फंुट 6इंच) पद हेतु 15 अभ्यर्थी, हिन्दुस्तान लीवर मैन पावर सप्लाई द्वारा मार्केटिंग सहित विभिन्न पदों हेतु 42 अभ्यर्थी, एवीलटीस इण्डिया पिस्टन एण्ड रिंग्स लि0 द्वारा योग्यता आई0टी0आई0ट्रेड फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट पद हेतु 25 अभ्यर्थी ए0एन0एस0 डाटा द्वारा डाटा इन्ट्री आपेरेटर सहित विभिन्न पदों हेतु 180 तथा मेक आर्गेनिक इण्डिया द्वारा मार्केटिंग लेबल आफीसर पद हेतु कुल 42 अभ्यर्थियों के साथ अन्य कम्पनीयों हेतु चयन किया जायेगा। चयन हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल हों, तथा रोजगार कार्यालय में आनलाइन आवेदन किये हों, प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी सेवायोजन विभाग द्वारा लिखित रूप से दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button