अयोध्या में 25 सितम्बर ’’गरीब कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया जायेंगा-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि दिनांक 25 सितम्बर 2021 को ’’गरीब कल्याण दिवस’’ के रूप में जनपद में मनाया जायेंगा, जिसमें जिले के सभी विकास खण्डों में गरीबों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-सामान्य को उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ ही प्रत्येक विकास खण्ड में गरीबों के कल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन जन-सामान्य के लिए किया जाएगा। गरीब कल्याण दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रमों में कोविड 19 से बचाव के सम्बंध में शासन स्तर से जारी गाइडलाइन का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

उन्होंने बताया की गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर सभी विकास खण्डों में जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा कोविड टीकाकरण आदि की व्यवस्था, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन दिये जाने की व्यवस्था तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराये जाने वाली अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सीडीओ ने बताया कि विधवाध्वृद्वावस्था पेंशन के कैम्प, खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड एवं खाद्य सामाग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ, पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण के साथ साथ गांवो में सफाई तथा सेनेटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये है तथा कार्यक्रम की रिपोर्ट व फोटोग्राफ नामित नोडल अधिकारीध्सहायक नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

कार्यक्रम के सुचारू रूप से एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विकास खण्ड मसौधा में उपायुक्त (श्रम रोजगार) को, वि0ख0 पूराबाजार में भूमि संरक्षण अधिकारी को, वि0ख0 मयाबाजार में सहायक आयुक्त एवं सहा0 निब0 को, वि0ख0 सोहावल में जिला युवा कल्याण अधिकारी को, वि0ख0 बिकापुर में अधिशासी अभियन्ता जल निगम को, वि0ख0 मिल्कीपुर में सहायक श्रमायुक्त को, वि0ख0 हरिंग्टनगंज में सहायक अभियन्ता लघु सिचाई को, वि0ख0 तारून में जिला कृषि अधिकारी को, वि0ख0 अमानीगंज में जिला विद्यालय निरीक्षक को, वि0ख0 रूदौली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तथा वि0ख0 मवई में जिला गन्ना अधिकारी को अनुश्रवण हेतु को नोडल अधिकारी नामित किया गया है जो सभी कार्यक्रम को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे और वांछित सूचना शासन को प्रेषित करेंगे। इस सम्बंध में दिशा निर्देश मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव द्वारा जारी किया गया है तथा इसको समय से अनुपालन करने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button